रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में गुम और चोरी गये मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की बरामदगी का निर्देश दिया गया था। निर्देश के आलोक में बीते वर्ष 30 जुलाई 2025 से इस वर्ष 24 अगस्त तक पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 78 मोबाइल फोन बरामद किए। सत्यापन के बाद 25 अगस्त को सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए।
जानकारी देते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने बताया कि पिछले चार माह में कुल 567 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाए गए हैं। कहा कि मोबाइल चोरी के तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। एसपी ने आमजनों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर विवरण दर्ज कराएं। मोबाइल के दोबारा इस्तेमाल की स्थिति में पुलिस उसकी लोकेशन का पता लगाकर बरामदगी में मदद कर सकती है।
![]()













Leave a Reply