Advertisement

सीआईएसएफ जवानों को कार्मल स्कूल के छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बांधा राखी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल हिंदी माध्यम विद्यालय में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

देश की सुरक्षा में तैनात जवान जब अपने परिवार और बहनों से दूर रहते हैं, ऐसे में राखी के इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षिकाओं का स्नेह उनके लिए भावनात्मक संबल बन गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार गिरि, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस, सीआईएसएफ अधिकारी ए.के. शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसून, अनुज सिंह, करण कुमार सहित बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *