Advertisement

सारण प्रमंडल के तीन जिलों व् बिहार के 16 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल के तीन जिलों सारण, सिवान व् गोपालगंज सहित बिहार के 16 जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन- वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी।

बिहार मौसम सेवा केंद्र, योजना एवं विकास विभाग ने 30 अक्टूबर को अपने दैनिक मौसम बुलेटिन जारी कर उपरोक्त जानकारी दी है। कहा गया कि सारण के निकटवर्ती वैशाली जिला भी बारिश से प्रभावित होगा।

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार में मौसम का मिजाज अगले 2 दिनों तक बिगड़ा रहेगा। केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के 16 जिलों यथा गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, वैशाली और पूर्णिया जिलों में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ मध्यम स्तर की वर्षा एवं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

विभाग द्वारा वज्रपात की तीव्रता का मानचित्र भी जारी किया गया है, जिसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सिवान जिला क्षेत्र में अति भीषण तीव्रता (लाल जोन), जबकि सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, कैमूर सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में भीषण और मध्यम तीव्रता दर्शाई गई है। अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ तेज गति (50 किमी/घंटा तक) की हवा चलने की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

मेघगर्जन और वज्रपात का संभावित समय और प्रभावित जिले

मौसम केंद्र ने समय के साथ प्रखंड-वार सूची भी जारी की है, जिसमें 30 अक्टूबर (11 बजे पूर्वाह्न से 02 बजे अपराह्न): भोजपुर, बक्सर, कैमूर (भभुआ), रोहतास 30 अक्टूबर (02 बजे से 05 बजे अपराह्न): औरंगाबाद, बक्सर, गया, कैमूर (भभुआ), रोहतास, सारण, सिवान,30 अक्टूबर (05 बजे से 08 बजे अपराह्न): पटना, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गया, गोपालगंज, कैमूर (भभुआ), मुजफ्फरपुर, नवादा, रोहतास, सारण, सिवान, वैशाली, पश्चिम चंपारण, 30 अक्टूबर (08 बजे अपराह्न से 11 बजे अपराह्न): पटना, बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, आदि।

गोपालगंज, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण, 30 अक्टूबर 11 बजे अपराह्न से 31 अक्टूबर 02 बजे पूर्वाह्न: अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण, 31 अक्टूबर (05 बजे पूर्वाह्न से 08 बजे पूर्वाह्न): अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सीतामढ़ी, सुपौल, पश्चिम चंपारण। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनों से अपील की है कि वज्रपात के दौरान खुले में न रहें, पेड़ के नीचे शरण न लें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *