Advertisement

संपत्ति विवाद में देवर ने भुजाली से हमला कर भाभी व् भतीजे को किया घायल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9डी, स्ट्रीट-36 में 30 अक्टूबर को अहले सुबह संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि संतोष प्रसाद ने अपनी भाभी सरोज देवी और भतीजे अमन कुमार पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सरोज देवी के सिर और अमन की पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित परिवार मूल रूप से जिला के हद में चास के यदुवंश नगर के रहिवासी हैं। आरोपी के भय से मिथलेश प्रसाद अपने परिवार के साथ सेक्टर-9डी में रह रहे थे। घटना के समय सरोज देवी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी को भी मामूली चोटें आई हैं और सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। परिजनों के अनुसार, आरोपी पहले भी अपने भाई पर हमला कर जेल जा चुका है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि संपत्ति विवाद में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *