छात्रों को किताबों से मिलेगा ज्ञान का नया संसार
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर वन स्थित संत जेवियर स्कूल परिसर में 22 अक्टूबर को तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने किया। कहा कि किताबें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने और व्यक्तित्व निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
प्राचार्य ने कहा कि डिजिटल दौर में मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के बावजूद पुस्तकों का महत्व बरकरार है। पुस्तक मेला विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी अवसर है। मेले में साहित्य, इतिहास, विज्ञान, तकनीक, धर्म, दर्शन, कला, संस्कृति और समसामयिक विषयों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध हैं। बच्चों की कहानियां, उपन्यास, कविता संग्रह और प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री भी पाठकों को आकर्षित कर रही हैं।
प्राचार्य ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करने और पढ़ने की आदत विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मौके पर उप प्राचार्य दीपक चौधरी, देवाशीष गुप्ता, सिस्टर सुनीता, सिस्टर अनुपमा, सिस्टर जेंसी सहित शिक्षक-शिक्षिका और दर्जनों विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply