Advertisement

विजयादशमी पर विधायक ने राम महावीर मंदिर दुर्गा पंडाल में की पूजा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु ने राम महावीर मंदिर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक सिंकु ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर दुर्गा पंडाल में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की मंगलकामना की। इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, जिंतु गड़ा मुंडा, सोमनाथ सिंकु, समाजसेवी अमोद साव, जगन्नाथ दास, राहुल मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *