Advertisement

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी तेनुघाट के छात्रों ने लगाई पदकों की झड़ी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी झारखंड जोन-आई कथारा के निर्देशन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राज्य स्तरीय (जोनल लेबल) प्रतियोगिता डीएवी के विविध विद्यालयों में बीते दिनों आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रतिभागियों ने अपना शानदार प्रदर्शन ज़ारी रखते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।

इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बीते 8 सितंबर को जानकारी देते हुए बताया कि बाॅक्सिग, ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, स्वीमिंग एवं खो-खो टीम सहित डीएवी तेनुघाट के कुल 62 छात्रों ने 13 स्वर्ण, 20 रजत एवं 31 कांस्य पदक सहित कुल 64 पदक जीतकर विद्यालय की झोली पदकों से भर दी है। बताया कि इन प्रतिभागियों के सम्मान में आज प्रातः प्रार्थना सभा के दौरान सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल प्रदान की तथा खेल-परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासित रूप से खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ पठन-पाठन के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने आगामी नेशनल स्पोर्ट्स में अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने की शुभकामनाएँ एवं अग्रिम बधाईयाँ देते हुए बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी लगन और मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग के साथ-साथ खेल शिक्षक सूरज कुमार, रिफत परवीन के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की तथा एस्कॉट शिक्षकों को भी बधाई का पात्र बताया।

गौरतलब बात यह है कि आयोजित प्रतियोगिता में से 22 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर (नेशनल लेवल स्पोर्ट्स) पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपना स्थान बना लिए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ शंकर डे, हलधर महतो, द्रविण कुमार कर, देवराज रॉय, लक्ष्मी गुप्ता, मो. असगर अली, सपन डे, अमित कुमार, संदीप कुमार, साक्षी श्रेया, राजीव कुमार, प्रभात कुमार, चिन्मय धर, काजल कुमारी, ख़ुशबू कुमारी, अंजू कुमारी, राम पुकार एवं समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *