Advertisement

राजीव सिंह ने एकेबी सिंह से लिया कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक का प्रभार ‌

सबको साथ लेकर टीमवर्क के साथ बेहतर उत्पादन करना मेरी प्राथमिकता-राजीव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के नये महाप्रबंधक‌ ‌ राजीव सिंह ने 30 अक्टूबर की संध्या क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान महाप्रबंधक एकेबी सिंह ने पदभार सौंपा। ज्ञात हो कि सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र से इन्हें सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा कथारा क्षेत्र का महाप्रबंधक बनाया गया है, जबकि एकेबी सिंह को सीसीएल मुख्यालय रांची में जीएम पीएंडपी बनाया गया है।

इस अवसर पर पत्रकारों से एक भेंट में नये महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1988 में आईएसएम से माइनिंग इंजीनियरिंग करने के बाद सीसीएल के स्याल क्षेत्र से अपना कार्य शुरू किया। कहा कि सीसीएल के विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करने के साथ वे रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक बने। इसके बाद वर्ष 2021 से 25 तक एनसीएल में अपने सेवाएं दी। जिसमें वे बीणा क्षेत्र के महाप्रबंधक रहे हैं। तत्पश्चात इन्हें सीसीएल के मगध संघमित्रा का महाप्रबंधक बनाया गया। इसके बाद वे कथारा क्षेत्र पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी कार्य प्रणाली टीम वर्क को साथ लेकर गुणवत्ता के साथ बेहतर से बेहतर उत्पादन करना है, ताकि कथारा क्षेत्र का गौरव सीसीएल ही नहीं बल्कि कोल इंडिया स्तर पर अपना इतिहास और पहचान बना सके। क्षेत्र में कोयला स्टॉक में आग लगने को लेकर उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन हमारा लक्ष्य है, इसे बचाये रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि सीसीएल कथारा क्षेत्र के कमांड क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों के विकास एवं उत्थान के प्रति विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक संचालन सह विभागाध्यक्ष खनन विनोद कुमार, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष उत्खनन अभिजीत दत्ता, विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन माधुरी मडके, विभागाध्यक्ष पीएंडपी अर्जुन कुमार प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक कुमार शशांक देव, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक अनुप कुमार दास, विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक ‌कुणाल किशोर, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू, कथारा कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेन्द्र प्रसाद, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, जारंगडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी प्रबीर कुमार सेनगुप्ता, स्वांग-गोबिंदपुर फेज टू के परियोजना पदाधिकारी सतीश ‌कुमार त्रिवेदी, ओशांक भीमटे आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *