रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी भाइयों से बहनों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और रक्षा के वचन का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रहिवासी केवल अपनी बहन ही नहीं, बल्कि हर महिला की गरिमा और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार की भूमिका निभाए।
किसी महिला के साथ अन्याय, दुर्व्यवहार अथवा असुरक्षा की स्थिति में मूकदर्शक न बनें, बल्कि उसके साथ खड़े होकर आवश्यकतानुसार प्रशासन और पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन के साथ परिवार और समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन पर ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें, जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और भेदभाव व हिंसा के लिए कोई स्थान न हो।
![]()













Leave a Reply