Advertisement

भूख हड़ताल के बाद मेले में पहुंचीं विधायक ने एयर गन से लगाया निशाना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-2 दुर्गा पूजा पंडाल में कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल में शामिल रहने के कारण विधायक इस बार पूजा मेले का आनंद नहीं ले पाई थीं। ऐसे में विसर्जन से एक दिन पहले वह पंडाल पहुंचीं और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद विधायक ने मेले में घूमकर खरीदारी की और आम जनों की तरह मेले का आनंद उठाया। इस दौरान उन्होंने एयर गन से गुब्बारों पर निशाना भी लगाया। इसके अलावा चूड़ियों और श्रृंगार के अन्य सामानों की खरीदारी की।

इस अवसर पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि मेले में आमजनों के साथ घूमना, एयर गन से निशाना लगाना और खरीदारी करना एक अच्छा अनुभव होता है। विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन में व्यस्त रहने के कारण वह इस बार मेले का आनंद नहीं ले सकी थीं। ऐसे में विसर्जन से पहले पंडाल पहुंचकर उन्होंने पूजा की और मेले में कुछ समय बिताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *