Advertisement

भारत सरकार के मेरा युवा भारत पोर्टल द्वारा कसमार के बबलू को मिला प्रशंसा पत्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के युवा बोकारो जिला के हद में कसमार रहिवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्राकृतिक रक्षण के संस्थापक बबलू कुमार महतो को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत पोर्टल द्वारा प्रशंसा एवं मान्यता पत्र प्रदान किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 4 नवंबर को जारी इस पत्र में बबलू की सार्थक भागीदारी और उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई है। पत्र में स्वयंसेवा, अनुभव आधारित शिक्षा, युवा विकास की पहल तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया गया है। मंत्रालय ने उनके समर्पण को जिम्मेदार नागरिकता की भावना का प्रतीक बताते हुए कहा गया है कि ऐसे प्रयास अन्य युवाओं को भी सशक्त, समावेशी एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

महतो पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से अखण्ड भारत पर्यावरण यात्रा का संचालन कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से वे विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों और युवाओं के बीच पर्यावरण शिक्षा, प्रकृति संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इस उपलब्धि को सामाजिक कार्यों के प्रति प्रोत्साहन बताते हुए वे भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *