एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 28 अक्टूबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ)-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने की।
जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के मतदान केंद्र क्रमांक एक से 36 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान संबंधित बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सर से जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्धारित समय-सीमा का पालन करें तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दें।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सर (एसआईआर) कार्यों में तेजी लाना और कार्यों की प्रगति को सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर बीएलओ पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार यादव, उत्तम दास, आनंद कुमार एवं दीपक लोहरा सहित ऑपरेटर गौरव कुमार सिन्हा, प्रकाश करमाली, धनंजय पाठक, अनिलाल सोरेन तथा मतदान केंद्र संख्या एक से 36 तक के सभी संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply