Advertisement

बीएसपीएस एवं जेजेए पदाधिकारियों ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि

सीएम से गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के इलाज व् सहयोग के लिए पुनः सौंपा पत्र

प्रहरी संवाददाता/रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर 14 अक्टूबर को रामगढ़ जिला के हद में नेमरा में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीएसपीएस एवं जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत रूपी सोरेन को नमन किया।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समुचित इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर बीमार पत्रकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना को यथाशीघ्र लागू करने का आग्रह किया। मांग पत्र के माध्यम से रांची के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह, हजारीबाग के पत्रकार अनवर फिदवी, दुमका के वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी मिश्रा, पत्रकार नूतन तिर्की और देवघर के पत्रकार दिनकर ज्योति के नाम शामिल हैं।

मौके पर बीएसपीएस एवं जेजेए संस्थापक शाहनवाज हसन, बीएसपीएस के राष्ट्रीय पार्षद ललन पांडेय, रूपम, प्रभंजन कुमार , जेजेए रामगढ़ जिलाध्यक्ष खालिद अनवर, सचिव राजेश मुंडा, मोहम्मद साबिर, संजय कुमार, मिडिया प्रभारी इन्तेखाब आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *