रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के सहयोग से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय तथा थाना परिसर में स्टेकहोल्डर्स के साथ 25 अगस्त को बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार बुंडू पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि पंचायत को पूर्ण रूप से बाल हितैषी बनाने के लिए सघन स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास जारी हैं।
थाना परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण में बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प लेते हुए शपथ ली।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी संस्था की कोषाध्यक्ष सूरजमानी देवी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान: जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के तहत देशभर में बाल विवाह व बाल तस्करी के खात्मे के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
समितियों का सशक्तिकरण: संस्था द्वारा बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम व पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के गठन और सशक्तिकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस अवसर पर रोजगार सेवक तबस्सुम, मो. जमील बारसी, ममता देवी, समरी देवी, सुमन देवी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply