रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उल्लास व् शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी को लेकर बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नीयोती कुमारी और समाजसेवी लोकेश डे ने सपरिवार क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, भक्ति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। वहीं, विजयादशमी हमें सत्य की राह पर चलने तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। उन्होंने रहिवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने पर हर्ष व्यक्त की। समाजसेवी ने कहा कि दुर्गा पूजा और विजयादशमी हमारी संस्कृति एवं परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व हैं। यह त्योहार हमें अन्याय, अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं। उन्होंने माता दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की है।
![]()













Leave a Reply