प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में 25 अगस्त को एसआईआर को लेकर सुनवाई की गयी। यहां बेरमो बेरमो विधानसभा अंतर्गत एसआईआर की अबतक की हुई कार्यवाही से संबंधित अनमेंल्ड दावे/आपत्ति के 160 मामले थे, जो प्रखंड के हद में खेतको तथा मायापुर पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में बीडीओ संतोष कुमार महतो द्वारा निपटाए गये।
जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि कथित 160 मामले में लगभग 70 प्रतिशत दावेदार ही उपस्थित हो पाए। शेष 30 प्रतिशत को भी अवसर देने का प्रावधन है। प्रखंड टीम में बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, शिक्षक आदि उपस्थित थे।
थाना दिवस पर निपटाए गये नौ भूमि संबंधी मामले
एक अन्य जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना परिसर में अगस्त महीने की अंतिम मंगलवार 25 अगस्त को आयोजित शिविर में भूमि-विवाद संबंधी डेढ़ दर्जन मामले के फरियादी उपस्थित थे, जो अलग अलग पंचायतों के थे। मामले के निपटाने में पेटरवार अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक अशोक कुमार दास, अंचल अमीन पिंटू प्रशान्त, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, थाना के अन्य स्टाफ यथा राजू अंसारी, मुंशी प्रेम कुमार महतो सहित काफी संख्या में रहिवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक ने बताया कि आज मात्र 9 मामलों को निपटाया जा सका।शेष मामलों को अगली सुनाई के लिए छोड़ा गया है।
![]()













Leave a Reply