Advertisement

पीएमश्री कसमार में ईको क्लब द्वारा ई-अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर क्विज प्रतियोगिता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में 28 अक्टूबर को ईको क्लब के तत्वावधान में ई- अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय के नोडल शिक्षक महाकांत झा के निर्देशन में प्रतियोगिता का संचालन हिन्दी शिक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से दामोदर सदन की माही कुमारी ने प्रथम, स्वर्णरेखा सदन की पूजा कुमारी ने द्वितीय एवं शंख सदन की चाहत कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सदन के रूप में शंख सदन ने प्रथम, दामोदर सदन ने द्वितीय एवं स्वर्णरेखा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को प्राचार्य फारुक अंसारी, हिन्दी के वरिष्ठ शिक्षक रामबाबू शुक्ल एवं पीएमश्री नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने भी संबोधित किया। ई-अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व से उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से ई-वेस्ट शपथ लिया गया एवं ई-अपशिष्ट कचरा के सुरक्षित निस्तारण की बात बताई गई।

अपने संबोधन में प्राचार्य फारुक अंसारी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र- छात्रा बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम से सभी विद्यार्थी लाभान्वित हुए। विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ रणजीत कुमार झा, धनंजय कुमार, परमेश्वर बेसरा, सन्नी शरण, अजय कुमार दुबे, कुमार राजेश, सुदीप कुमार शर्मा समेत वर्ग नवमी एवं ग्यारहवीं के तमाम छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *