एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में पड़ने वाले सभी छठ घाट का निरीक्षण नगर प्रशासक राजीव रंजन द्वारा 5 नवंबर को किया गया। छठ से पूर्व सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, छठ व्रतीयो के आवागमन हेतु सुगम व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर प्रशासक नगर परिषद द्वारा कहा गया कि नगर क्षेत्र के सभी 28 वार्डों में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि छठ पर्व मनाने में किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े। मौजूदा अधिकारियों को यह निर्देशित किया कि अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर छठ घाटों की साफ-सफाई एवं नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित कर लें, ताकि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो।
मौके पर प्रशासक राजीव रंजन, नप अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी, भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी, वार्ड पार्षद रश्मी सिंह, रिया कुमारी व रमेश स्वर्णकार, कार्यालय सहायक राजीव कुमार सिंह, चिकू सिंह, विजय सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply