प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएमजेडब्ल्यूए) बोकारो जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक 28 को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा तथा संचालन महासचिव शिवशंकर नोनियां ने की।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएमजेडब्ल्यूए के झारखंड प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने कहा कि छोटे और मझोले पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निडर होकर काम करना चाहिए, संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ है।
उन्होंने सरकार से अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की, ताकि पत्रकार स्वतंत्र रूप से अपना दायित्व निभा सके। उन्होंने पत्रकारों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील भी की।
बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों पर हमले जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी। निर्णय लिया गया कि छठ पूजा बाद जिला में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मौके पर सुभाष कटरियार, रमेंद्र सिन्हा, शिव शंकर नोनिया, दिलीप ठाकुर, इंद्रजीत सिंह उर्फ पवन सिंह, रतन सिन्हा, बॉबी राज, जीवन सागर सहित कई पत्रकारगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply