Advertisement

पत्रकार अजीत की माताजी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। एक हिंदी दैनिक अखबार के बोकारो जिला संवाददाता अजीत कुमार की माता महापति कुमारी का बीते 20 अक्टूबर को बोकारो स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत महापति कुमारी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर दैनिक अखबार के संपादक, प्रबंध संपादक सहित सभी जिलों के जिला प्रमुख एवं संवाददाताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
परिजनों की उपस्थिति में पत्रकार के माताजी का अंतिम संस्कार 30 अक्टूबर की सुबह चास स्थित गरगा घाट पर किया गया। उनके निधन से परिजनों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *