Advertisement

नप फुसरो में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत लाभुकों के साथ एकरारनामा

पात्र परिवारों को पक्का मकान की दिशा में पहल, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवास

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लाभुकों को आवास का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस दौरान चयनित लाभुकों के साथ आवास निर्माण से संबंधित एकरारनामा (एग्रीमेंट) की प्रक्रिया पूरी की गई।

जानकारी के अनुसार इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना तथा उनके अपने घर के सपने को साकार करना है। एकरारनामा के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संबंधित वार्ड पार्षदों ने लाभुकों से योजना के निर्धारित प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास निर्माण कार्य पूरा करने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ वास्तविक एवं पात्र परिवारों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। कहा गया कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी। एकरारनामा कार्यक्रम में चयनित लाभुकों के अलावा नगर परिषद के सिटी मैनेजर देवोजीत कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *