एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के सुझाव एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा बोकारो की टीम ने 14 अक्टूबर को मजदूर मैदान सेक्टर चार एवं सेक्टर टू स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया।
डिवीजनल वार्डन डॉ एस.पी. वर्मा, डॉ निशांत कुमार, जय प्रकाश सिंह एवं मदन मुरारी झा ने स्ट्रेचर बनाने, सीपीआर देने, भीड़ नियंत्रण तथा आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। सेक्टर टू स्थित पूजा पंडाल में अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा ने अग्निशामक यंत्र के संचालन की विधि समझाई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण*m है। त्वरित चिकित्सा सहायता से घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है।
![]()













Leave a Reply