रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चन्दनकियारी प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीणों की बढ़ती बदतर स्वास्थ्य को लेकर नेताजी जयंती कमिटी की ओर से 23 सितंबर को दुबेकाटा मोड़ के सामुदायिक भवन में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर में नोवा सिटी अस्पताल दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ए घोष की पुरी टीम द्वारा सैंकड़ों मरिजों की अत्याधुनिक जांच नि:शुल्क प्रदान किया गया। जांच में कई मरिजों में गंभीर बिमारी के लक्षण पाया गया। वैसे मरिजों का निःशुल्क बेहतर इलाज के लिए सेवा शिविर की आयोजक कुमुद महतो व जगन्नाथ रजवार की निगरानी में अस्पताल में मरिजों को भर्ती रखकर बेहतर स्वास्थ्य लाभ सेवा प्रदान की जाएगी। मौके पर बाबुचांद महतो, दुर्गा चरण महतो, राम लाल, हरिपद महतो, नुनी वाला उरांव, रामु महतो, कुन्दन कुमार चौधरी, प्रशंजीत राय, तुआ, समीम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply