Advertisement

फेरो स्क्रेप निगम के कामगारों को बोनस पिछले वर्ष से दो हजार अधिक-चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। फेरो स्क्रेप निगम प्राइवेट लिमिटेड के देश भर मे काम कर रहे 275 स्थाई कर्मचारीयों के लिए दूर्गा पूजा से पूर्व बोनस को लेकर 23 सितंबर को ज्वांईट फोरम कमिटि की बैठक ओड़िशा के राउरकेला स्थित राधिका रेजिनेन्सी मे आयोजित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए जय झारखंड मजदूर समाज के बोकारो कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी ने बताया कि बैठक मे कम्पनी के मुख्य महाप्रबंधक एचआर के साथ अन्य पदाधिकारीगण जबकि, जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी, सुभाष चंद्र बाउरी, बीटू के महामंत्री अशोक सिन्हा, आरएमएस के महामंत्री एस. एस. नायक, एन. एन. नायक, एफएसएनपीईयू के महामंत्री एस. एन. मरांडी, अमित ओझा उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि दिन भर चले बाद विवाद एवं चर्चा उपरान्त पिछले बर्ष मिले 23000/= के जगह 25000/= बोनस के समझौता पर सबों ने हस्ताक्षर किया। वार्षिक गिफ्ट के रूप मे सभी विभागीय कर्मचारियों को तनिष्क का 50 ग्राम का एवं सभी ठेका कर्मियों को 20 ग्राम का चांदी का सिक्का देने पर सहमति बनी।

कार्यालय मंत्री ने कहा कि उक्त बैठक में जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी ने सभी ठेका मजदूरो को भी प्रोफिट लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत कम से कम ₹10000/= का मांग रखा, साथ मे ₹4100/= एडब्लूए देने की मांग दुहराई। प्रबंधन ने भिलाई जाकर प्रबंध निदेशक से चर्चा कर फैसला लेने का आश्वासन दिया। महामंत्री चौधरी ने स्पष्ट कहा कि एडब्लूए के लिए हड़ताल नोटिस दिया गया है। एक राउन्ड सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद मे वार्ता अधुरा है। अगली बैठक मे अगर सकारात्मक वार्ता नही किया गया तो दूर्गा पूजा से पहले तीन दिवसीय हड़ताल अवश्यंभावी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *