ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित डीएवी शिक्षण-संस्थान समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा को तराशने एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
वर्तमान शैक्षिक सत्र में क्लस्टर लेबल प्रतियोगिता का आयोजन बीते जुलाई महीने में किया गया, इसके पश्चात राज्य-स्तरीय (जोनल लेवल) खेल प्रतियोगिता का आयोजन विविध डीएवी विद्यालयों में बीते 21 अगस्त से आगामी 31 अगस्त के मध्य आयोजित किया गया है।
इस संदर्भ में बोकारो जिला के हद में डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने 22 अगस्त को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय से 68 प्रतिभागी जिसमें 58 छात्र एवं 10 छात्राएँ शामिल है जो अलग-अलग स्थानों पर अपने-अपने इस्कॉट शिक्षकों की देखरेख में प्रस्थान करेंगे। इसमें कबड्डी टीम में 12 प्रतिभागी खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में डीएवी हेहल रांची के लिए प्रस्थान कर चुके है।

उन्होंने कहा कि खो-खो टीम अपने 12 सदस्यों के साथ अमित कुमार एवं राम पुकार की देखरेख में डीएवी डाल्टनगंज के लिए भारतीय रेल द्वारा प्रस्थान कर चुकी है। साथ ही योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 5 सदस्यीय टीम शुभम प्रसाद की देखरेख में डीएवी स्वांग के लिए प्रस्थान कर चुकी है। शेष प्रतिभागी जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोयला नगर भरुच स्थित डीएवी बड़काकाना के लिए आगामी तिथियों में प्रस्थान करेगी। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाइ एवं शुभकामना देते हुए खेल को खेल-भावना से खेलने का सुझाव दिया।
![]()













Leave a Reply