रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ जिला इकाई बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने 27 अगस्त को बोकारो के नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन का कैंप दो स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में औपचारिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर संघ ने विभिन्न कोटि के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रयोगशाला सहायकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी मामलों के संदर्भ में संघ के साथ विचार-विमर्श करते हुए उनका निष्पादन करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विविध मामलों को लेकर स्पष्टता की जरूरत है।
उन्होंने सभी कोटि के कर्मचारियों से अपने – अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह एवं स्पष्ट रूप से क्रियाशील रहने का सुझाव दिया। मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण जरूरी है। सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने कहा कि शिक्षक अपनी मौलिक भूमिका निभाने को लेकर कृतसंकल्पित हैं तथा बोकारो जिले को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो ने कहा कि झारखंड +2 शिक्षक संघ जिले के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन में सदैव अग्रणी रहा है।
मौके पर धनंजय कुमार, इरशाद अख्तर, विनोद कुमार, यशवंत ठाकुर, तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply