Advertisement

जोशी कॉलोनी दुर्गा मंदिर में जन समस्या पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी सहमति

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में माराफारी मंडल अंतर्गत जोशी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 23 अगस्त को स्थानीय रहिवासियों के साथ जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई, नाली सहित अन्य मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रहिवासियों ने समस्याओं को प्रमुखता से रखा और समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की।
मौके पर उपस्थित भाजपा नेता विवेक सिंह ने कहा कि जन समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जोशी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में रहिवासियों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा। जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संवाद जरूरी है। समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने रहिवासियों से भी विकास कार्यों में सहयोग करने और अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से सामने रखने की अपील की।

बैठक में उपस्थित जनों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर नियमित रूप से चर्चा होने से समाधान का रास्ता आसान होगा। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी इसी तरह संवाद जारी रखने पर जोर दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *