Advertisement

जियाडा उद्यमियों को बीएसएल परियोजनाओं में अधिक कार्य अवसर दिलाने पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय उपनिदेशक मनोज कुमार एवं सहायक विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार ने 26 अगस्त को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात की। बैठक में जियाडा उद्यमियों की समस्याओं, उनके समाधान तथा बीएसएल की विभिन्न परियोजनाओं में कार्य आवंटन बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी।

बताया जाता है कि चर्चा के क्रम में अधिकारियों ने 49वीं एवं 50वीं पीएलसी के अनुपालन के साथ ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना में जियाडा उद्यमियों को अधिक कार्य देने का आग्रह किया। पीपीएस वर्क समेत अन्य कार्यों में अवसर बढ़ाने तथा आगामी सब-पीएलसी एवं पीएलसी आयोजित करने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने बीएसएल के विस्तार एवं आधुनिकीकरण परियोजनाओं में स्थानीय जियाडा उद्यमियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी सब-पीएलसी आवंटन के लिए हेड, ईडी (एमएम) को एजेंडा तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे की प्रगति पर भी चर्चा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *