Advertisement

जांच में देरी को लेकर विवाद, टेक्नीशियन ने मरीज के परिजन पर किया पत्थर से हमला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डॉ विकास लैब में जांच में देरी को लेकर 26 अगस्त को विवाद हो गया। आरोप है कि लैब के एक टेक्नीशियन ने मरीज के परिजन पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने लैब में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

परिजनों के अनुसार, वे मरीज कोको देवी को अस्पताल से जांच कराने के लिए लैब लेकर पहुंचे थे। जांच में देरी होने पर मरीज के परिजन राखोहरी मांझी ने टेक्नीशियन से देरी का कारण पूछा। टेक्नीशियन ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने की बात कही। इसके बाद परिजन ने मामले की शिकायत डॉक्टर से की। आरोप है कि इसी बात को लेकर टेक्नीशियन गाली-गलौज करने लगा और राखोहरी मांझी पर पत्थर से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि उक्त घटना की सूचना लैब प्रबंधन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर चार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *