Advertisement

जनसंवाद में एसपी ने सुनी आमजनों की समस्या, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आम रहिवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को सुनने तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 अगस्त को बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रहिवासियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव एसपी के समक्ष रखे।

जनसंवाद के दौरान एसपी मीणा ने आम जनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनों के बीच बेहतर संवाद से कई समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा सकता है।
एसपी मीणा ने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं और शिकायतों को सुनना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनसंवाद के माध्यम से सभी को अपनी बात सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। कहा कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना होने पर पुलिस को तत्काल जानकारी दें। पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने भी आमजनों की समस्याओं को दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनसंवाद कार्यक्रम से आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच सीधे संवाद एवं बेहतर समन्वय की पहल को बल मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *