Advertisement

चेंबूर पेड़ हादसा कि जांच रिपोर्ट, कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं !

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। चेंबूर में स्कूल बस पर पीपल का विशाल पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है। विशेषज्ञों की जांच में पेड़ गिरने के पीछे किसी एक निश्चित कारण की पहचान नहीं हो सकी है। पूर्व मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति एवं वनस्पति विशेषज्ञ प्रो. संजय देशमुख ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट मनपा को सौंपी है। रिपोर्ट में घटना को कई परिस्थितियों का परिणाम बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा 30 जून को चेंबूर के डायमंड गार्डन के समीप हुआ था। स्कूल बस पर करीब 60 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हुए थे। घटना के बाद मुंबई में पेड़ों की सुरक्षा और सड़क निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठे थे। विशेषज्ञ समिति ने पेड़ की जैविक स्थिति, जड़ों की मजबूती, आसपास की खुदाई, सड़क कंक्रीटीकरण, जल निकासी व्यवस्था और मौसम संबंधी परिस्थितियों का अध्ययन किया।

रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि पेड़ों के आसपास होने वाले निर्माण कार्य और वर्षों से जारी मानवीय गतिविधियां उनकी स्थिरता को प्रभावित कर सकती हैं। जांच रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके से पेड़ों की जोखिम जांच, जड़ों के आसपास खुली जगह सुरक्षित रखने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई गई है। रिपोर्ट में पेड़ों की देखभाल के लिए व्यापक नीति बनाने पर भी जोर दिया गया है। इस घटना ने बीएमसी की वृक्ष प्रबंधन व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Tegs: #Investigation report on the Chembur tree incident: No single cause is responsible!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *