एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग वन सी सामुदायिक भवन (सीआरपीएफ कैंप के पास) इस वर्ष चतुर्थ वर्ष गणेशोत्सव आगामी 14 से 19 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीगणेश उत्सव पूजा समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
श्रीगणेश उत्सव पूजा समिति के पदाधिकारी मनोज सिंह ने 9 सितंबर को बताया कि 14 सितंबर सोमवार चतुर्थी से 18 सितंबर शुक्रवार तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे प्राण प्रतिष्ठा, पूजन, भोग, आरती, पुष्पांजलि और शाम 6 बजे से पूजन, आरती एवं महाभोग वितरण होगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आगामी 15 से 17 सितंबर तक संध्या 7 बजे से संगीतमय प्रवचन का आयोजन होगा। जिसमें श्रीधाम वृंदावन, मथुरा की कथा प्रवक्ता परमपूज्य साध्वी दीदी लक्ष्मी रामायणीजी द्वारा कथा सुनाई जाएगी, जबकि पूजन भारतीय कर्मकांड वेद रत्न वाराणसी के आचार्य सुनील कुमार शास्त्री कराएंगे। वहीं 18 सितंबर सप्तमी को प्रातः 10 बजे हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, दोपहर एक बजे महाप्रसाद वितरण और संध्या 7 बजे महिला मंडली का भजन-कीर्तन होगा। जबकि, आगामी 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे विशेष ढोल-नगाड़ा के साथ मूर्ति नगर भ्रमण एवं विसर्जन होगा।
सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश प्रसाद, डीके राय, सुरेश प्रसाद, मोहन सिंह, चंदन, पवन, विजय सिंह, कृष्णा कांत त्रिपाठी, हृदय नारायण सिंह सहित रहिवासी नगरवासियों का सहयोग मिल रहा है।
![]()













Leave a Reply