Advertisement

गया घराने के ध्रुपद गायक पं. शैलेन्द्र कुमार पाठक ने लोक संस्कृति को दी पहचान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। छठ महापर्व की पावन परंपरा और मगही लोक संस्कृति को समर्पित एक सुंदर छठ गीत के माध्यम से गया घराने के प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक ने अपनी स्वरचित एवं संगीतमय प्रस्तुति से लोकआस्था को अभिव्यक्त किया है।

उन्होंने अपनी स्वरचित मगही छठ गीत के माध्यम से भगवान सूर्य एवं छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति को सुरों में पिरोया है। इस गीत में मगही भाषा की मधुरता के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत की गरिमा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

इस संगीतमय प्रस्तुति में मृणाल पाठक एवं सूर्या लक्ष्मण पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह प्रयास न केवल छठ महापर्व की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है, बल्कि मगही भाषा, लोक संगीत और गया घराने की ध्रुपद परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है। इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने लोक आस्था और शास्त्रीय संगीत के बीच एक सुंदर सेतु स्थापित करने का प्रयास किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *