Advertisement

खैराचातर के बजरंगबली मंदिर में साप्ताहिक भंडारा, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

बताया जाता है कि उक्त आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बजरंगबली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवाओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ आयोजन में सहयोग भी किया।

साप्ताहिक भंडारे के आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। रहिवासियों का कहना है कि मंदिर में नियमित रूप से होने वाले इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से एक साथ बैठकर पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलता है। इससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

भंडारा आयोजन में जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया कि बजरंगबली मंदिर में प्रत्येक सप्ताह श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाती है। इसमें स्थानीय रहिवासियों का विशेष सहयोग रहता है। कोई भोजन सामग्री उपलब्ध कराता है तो कोई भंडारा व्यवस्था में श्रमदान करता है। सामूहिक सहयोग से आयोजित होने वाले इस भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है।

इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक चर्चा में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *