Advertisement

कोटपा अधिनियम के अनुपालन हेतु अमलाबाद ओपी क्षेत्र में छापेमारी अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुलिस अधीक्षक बोकारो के आदेशानुसार जिला के हद में अमलाबाद ओपी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 23 अगस्त को छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार छापेमारी अभियान के दौरान अमलाबाद ओपी क्षेत्र के कुल 13 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 4 दुकानों में कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,400/- का जुर्माना वसूल किया गया।

छापामारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, आरक्षी मणिशंकर कुमार एवं चालक सह आरक्षी सुनील कुमार बगती के अलावा अमलाबाद ओपी के पुलिस जवान शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी। कहा गया कि अभियान का उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *