रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के 30 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड प्रदेश की ओर से बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को रांची स्थित आईसीएआर-एनआईएसए में आयोजित पीएम-किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, बैलेट पेपर से चुनाव परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मंत्री का झारखंड की धरती पर स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता प्रदर्शित की। स्वागत समारोह में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
![]()













Leave a Reply