Advertisement

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सपरिवार किया बाबा हरिहरनाथ का रुद्राभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहर नाथ मंदिर में 26 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सपरिवार दर्शन और पूजन किया। कृषि मंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा हरिहर नाथ की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देश, बिहार प्रदेश और पूरे हरिहरक्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, पवन ओझा और अर्चकों ने पूरे विधि-विधान से इस पूजन कार्य को संपन्न कराया। कृषि मंत्री सर्वाधिक 40 मिनट तक मंदिर में रहे। बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने मंत्री का स्वागत किया। कृषि मंत्री को विशेष रूप से अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बाबा हरिहर नाथ का प्रसाद और स्मृति प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलु ने उनका स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *