Advertisement

कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन

शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न होने पर मंदिर समिति ने थाना प्रभारी को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर में इस वर्ष की दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने को लेकर 23 अक्टूबर की संध्या मंदिर समिति द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।समीक्षा बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की गई तथा ओपी प्रभारी को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर मंदिर प्रांगण में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंदिर समिति द्वारा स्थानीय कथारा ओपी के प्रभारी राहुल कुमार राम को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। इसमें बोकारो जिला प्रशासन, बेरमो अनुमंडल प्रशासन और विशेषकर कथारा ओपी पुलिस का भरपूर सहयोग रहा है। पुलिस की सक्रियता के कारण कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पूजा समिति पुलिस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं।

पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा और सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन, पुलिस और श्रद्धालुओं के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। वे पूरी समिति की ओर से सभी को धन्यवाद देते है। कथारा ओपी थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता थी। इसके लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सभी पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कहा कि उन्हें मिले सम्मान पूरे पुलिस परिवार का सम्मान है। आम जनों के सहयोग से ही पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो सकी। आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, संचालन कर रहे विजय यादव, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, तपेश्वर चौहान, एम. एन. सिंह, कमल कांत सिंह आदि ने भी पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर ओपी प्रभारी तथा टीम लीडर पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह को साधुवाद दिया। साथ हीं वक्ताओ ने संग्रहित राशि का मंदिर परिसर में माता रानी का स्थायी भव्य प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, सी. एस. प्रसाद, बिजय यादव, तपेश्वर चौहान, प्रो. श्याम नंदन मंडल, वेदव्यास चौबे, एम. एन. सिंह, संतोष कुमार सिन्हा, देवाशीष आस, कमलकांत सिंह, मथुरा सिंह यादव, राजेश पांडेय, अधिवक्ता सुरेश राम, बी. एन. तिवारी, सुरेश ठाकुर, विक्की चौहान, जगदीश गौस्वामी, प्रमोद यादव, विजय चौहान, राजीव पांडेय, पंचराम, मोनू कुमार, छोटू, बिनेश्वरी चौहान, मंदिर के पुजारी पंडित रवि पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *