एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत के बांध बस्ती यादव टोला, करमाली टोला, गिरि टोला, सिंह तथा गंझू टोला के रहिवासियों की सहूलियत को लेकर 14 अक्टूबर को शमशान घाट सेड एवं चबूतरा निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के द्वारा किया गया।
जानकारी देते हुए मुखिया पुत्र एवं समाजसेवी बबलू कुमार यादव ने बताया कि ओएनजीसी के सीएसआर मद से बोकारो नदी तथा पर बनने वाले शमशान घाट सेड एवं चबूतरा निर्माण का शिलान्यास मुखिया मुरली देवी द्वारा किया गया, जिसमें दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र के रहिवासियों के मृत्यु पश्चात खासकर गर्मी के मौसम तथा बारिश के मौसम में काफी परेशानी झेलना पर रहा था। श्मशान घाट पर शेड तथा चबूतरा बनने से परेशानी से मुक्ति मिलेगी। शिलान्यास के मौके पर समाजसेवी बबलू कुमार यादव, वार्ड सदस्य गुलटन यादव, एनजीओ संचालक सूरज यादव, धुमा गोप, रंजीत यादव, सुरेश यादव, तुलसी यादव, भूखली देवी, सुंदरी देवी, सीता देवी, राधा देवी, कुंती देवी, एनवा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिक़ासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply