Advertisement

एसआईआर समीक्षा में राजनीतिक दलों ने प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली को सराहा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने 9 सितंबर को एसआईआर-2026 के तहत बोकारो जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की सक्रियता, पारदर्शिता और मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान की सराहना की।

इस अवसर पर राजनीतिक दलों ने मतदान केंद्रों पर दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने तथा निर्धारित तिथि में विस्तार की मांग आयुक्त के समक्ष रखी। आयुक्त ने उनकी मांगों और सुझावों से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने एसआईआर कार्य की प्रतिदिन वीडियो संवाद के माध्यम से समीक्षा, ऑब्जर्वर चेकलिस्ट और प्रशासनिक अनुश्रवण की जानकारी दी।

उन्होंने बीएलओ ऑफ द डे अभियान की भी जानकारी दी।बैठक के बाद आयुक्त ने कैंप-टू स्थित आयकर भवन पहुंचकर अनमैप्ड मामलों की सुनवाई का जायजा लिया। उन्होंने एईआरओ से प्रक्रिया की जानकारी ली और मतदाताओं से संवाद किया। इससे पहले बोकारो परिसदन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *