रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था एटीएम- ऑल टाइम मदद (इंसानियत का असली एटीएम) ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज एवं दीया का वितरण किया। संस्था की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों के घरों में खुशियां और रोशनी पहुंचाना रहा।
इस सेवा अभियान की खास बात यह रही कि बोकारो के साथ मुंबई, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले सहयोगियों ने भी बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग दिया। सभी ने एकजुट होकर साबित किया कि मानवता की सेवा के लिए दूरी कोई मायने नहीं रखती।
इस अवसर पर संघमिता सिंह, सोनिया बनर्जी, सभ्यता, नीरा सिंह, पल्लवी मिश्रा, किरण एवं सुमित विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। संस्था का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवता है। एटीएम का संकल्प है कि सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद त्योहार पर खुद को अकेला महसूस न करे।
![]()













Leave a Reply