Advertisement

अलग स्थानों में पूजा करें, लेकिन इकट्ठा समारोह मनाए चित्रांश महापरिवार-विधायक

महापरिवार एकता के साथ संगठित होकर बेहतर कार्यक्रम करे-बिक्रम पांडेय

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चित्रगुप्त महापरिवार करगली बेरमो समिति की ओर से चित्रगुप्त भवन सुभाषनगर में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर बीते 11 नवंबर की रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह तथा भाजपा नेता बिक्रम पांडेय आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर ताज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों में गायक संमत अलबेला व धनबाद से आई गायिका ने भक्ति गीत व भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि चित्रांश महापरिवार अलग – अलग स्थानों में पूजा जरूर करें, लेकिन कई स्थानों को मिलाकर एक जगह इकट्ठा समारोह मनाना चाहिए। कहा कि सभी को जाति और धर्म से ऊपर उठकर संगठित रहने की आवश्यकता है। भाजपा नेता बिक्रम पांडेय ने कहा कि लोकल फॉर वोकल पर फोकस करना चाहिए। कहा कि महापरिवार के तमाम जन एकता का परिचय देते हुए संगठित होकर और भी बेहतर कार्यक्रम करे।

इसके पश्चात सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में फुसरो नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी, मजदूर नेता श्यामल कुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, नप पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, डॉ शकुंतला कुमार, अभियंता अमरेश प्रसाद व राहुल कुमार, वार्ड पार्षद अर्चना सिंह, कुमार विनायक व गंगा देवी, काग्रेस नेता अरूण सिंह, दिलीप सिंह, राजू दिगार, समिति के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा सहित संजय कुमार सिन्हा, रतन लाल, राजेश सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, अभिनव राज, नवीन कुमार सिन्हा, रविकांत वर्मा, शशिधर सिन्हा, रिवान्स रविश, प्रदीप सिन्हा, आशीष रंजन, विवेक कुमार सिन्हा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *