Advertisement

अमलो के नए पीओ के साथ आरसीएमयू की परिचयात्मक बैठक में श्रमिक हितों पर चर्चा

प्रबंधन व् श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय से ही बेहतर संचालन संभव-पीओ

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम परियोजना (अमलो) कार्यालय में 3 जुलाई को नए परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के साथ आरसीएमयू प्रतिनिधियों ने परिचयात्मक बैठक। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने नये परियोजना पदाधिकारी का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

आयोजित परिचयात्मक बैठक में खनन क्षेत्र में कार्यरत कामगारों के हित, कल्याण तथा खान विस्तार से जुडे विषय प्रमुखता से उठाए गए। प्रबंधन से यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं कार्यस्थल पर बेहतर सूविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

बैठक में आरसीएमयू अमलो शाखा सचिव गणेश मल्लाह तथा शाखा अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के साथ सकारात्मक सहयोग करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नए परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद ने कर्मचारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओ के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय से ही परियोजना का बेहतर संचालन संभव है।
बैठक में छोटेलाल शर्मा, साधु बाउरी, महफूज आलम, लीलू राॅय, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, जितेंद्र चम्पिया, अमरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *