Advertisement

अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवालयों में किया गया श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित घरवाटांड, सरहचिया, चांपी आदि क्षेत्र में सावन के आखिरी सोमवार बीते 24 अगस्त को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए झारखंड धाम पहुंचने लगे।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं तेनुघाट एक नंबर स्थित पहाड़ी शिव मंदिर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता नजर आया।

शिवभक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरो के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने पहाड़ी शिव मंदिर की विशेषता को लेकर कई विशेष बातें भी बताई जो कि मंदिर की विशेषता को दर्शाता है। बहरहाल सावन के अंतिम सोमवार को तेनुघाट और आसपास के क्षेत्रों में आस्था और भक्ति का ऐसा भव्य नजारा देखने को मिला, जहां दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर अपने आराध्य का आशीर्वाद लेते दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *