Advertisement

अंग्रेजी बाजार में गरजा जय श्रीराम का उद्घोष, रावण वध के साथ संपन्न विजयादशमी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के अंग्रेजी बाजार स्थित पर्यटन विभाग के मैदान में बीते 20 अक्टूबर को विजयादशमी की संध्या 5 बजे रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह तथा संचालन कमेटी के संयोजक राजीव मुनमुन ने किया।

बताया जाता है कि इस बार आयोजित कार्यक्रम में पहली बार वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर की वेदिका ब्यूटी पार्लर की सोनी सिंह द्वारा मंच से नव दुर्गा की आरती की गई। मंचन में मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की भूमिका में दीपक और जनक नंदिनी सीता की भूमिका में पूजा ने प्रभावशाली अभिनय किया। सभी मुख्य अतिथियों द्वारा मंच पर सीता-राम की आरती की गई।

आयोजन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं समस्त बिहार वासियों को बहुत बधाई देता हूँ। वहीं स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि विजयादशमी बुराई एवं असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर सभी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देश भर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

कार्यक्रम के अंत में रावण वध कमेटी द्वारा सभी दुर्गा पूजा पंडाल कमेटियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर थाना प्रभारी, हरिहरक्षेत्र थाना प्रभारी, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता नरेश सिंह, बच्चा राय, अतुल कुमार सिंह, कमेटी सचिव राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, अधिवक्ता अजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, आदित्य कुमार छोटू, प्रमेन्द्र कुमार सिंह बबलू, हर्षवर्धन, जयंत कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजेश पटेल, हाकिम सिंह, कामेश्वर महतो सहित हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *