Advertisement

अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्रामसभा में समस्या निदान पर चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बीते 21 अगस्त के ज्ञापन संख्या 979 के आलोक में 24 अगस्त को प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

जानकारी के अनुसार आयोजित ग्रामसभा ने पंचायत अंतर्गत कई ज्वलंत समस्याओं का जिक्र करते हुए समस्या निदान पर चर्चा की गयी। मौके पर पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, ग्रामीणों रहिवासी सचिन कुमार मिश्रा, अजीत रविदास, गौतम पाल, राजकुमार जायसवाल, मोती रजवार, शिवकुमार नायक, रोकी कमार, एनायत हुसैन, सुरेश रविदास, रीना देवी, सीएलएफ अध्यक्ष शोभा देवी, बैंक सखी सुलेखा कुमारी, सेतु दीदी आज्ञा देवी, प्रियंका देवी, सीएचओ अजीबुन निशा, सहिया ऊषा देवी, आर घासी आदि उपस्थित थे। चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत सचिवालय में भी विशेष ग्रामसभा आयोजित किए जाने की सूचना है।

राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 50 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच

एक अन्य जानकारी के अनुसार सीएचसी पेटरवार के निर्देश पर 24 अगस्त को स्वास्थ्य उपकेंद्र (आयुष्मान केंद्र) अंगवाली की सीएचओ अजीबुन निशा के नेतृत्व में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई। शिविर में लगभग 50 छात्र, छात्राओं की स्वास्थ्य जांच के अलावे उनकी ऊंचाई, वजन एवं रक्त परीक्षण किया गया।
मौके पर सीएचओ के साथ एएनएम प्रतिभा कुमारी, बिलचंद खलको, ग्रुप डी प्रिंस कपरदार, सहिया उषा देवी आदि उपस्थित थी। यहां के शिक्षकों ने शिविर आयोजन में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *