जोनल आईजी प्रिया दुबे ने पदभार ग्रहण किया

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। क्षेत्र में साईबर अपराध मुख्य चुनौती बन गया है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। महिलाओं बच्चों को पुलिस पर भरोसा होना चाहिए कि पुलिस मदद कर रही है। कमजोर तबके के लोगों के साथ कोई जोर जबरदस्ती ना हो। थाना (Police station) में पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार हो। उक्त बातें जोनल आईजी बोकारो (Jonal IG Bokaro) के प्रिया दुबे ने पदभार ग्रहण के क्रम में कही। मौके पर बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक चंदन झा उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रिया दुबे ने सेक्टर चार स्थित डीआईजी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा की नक्सलियों के खिलाफ अभियान को तेज करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर पुलिसिंग करना हमारी प्राथमिकताओं में है। आईजी दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में वह स्थिति नहीं है कि पुलिस पूर्व की अपनी मानसिकता के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी अपनी मानसिकता लोगों के लिए बदलनी होगी। आमजन को यह अहसास दिलाना होगा कि उनके लिए पुलिस उनका सुध लेने के लिए है। हमलोग जितना काम जनता के साथ समन्वय बनाकर कर सकते हैं उतना हमलोग अकेले नही कर सकते। उन्होंने सभी थानों को आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनता से सहयोग स्थापित कर काम का निपटारा करें।

 838 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *