प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो के जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी के अनुशंसा से जिला परिषद आबद्ध अनुदान से 12 जुलाई को जिला के हद में ललपनिया बैंक मोड़ तुरी टोला में कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
जानकारी देते हुए समाजसेवी सह जिप अध्यक्षा के पति चितरंजन साव ने बताया कि बैंक मोड़ तुरी टोला स्थित मनसा मंदिर प्रांगण में टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक का निर्माण एवं हनुमान मंदिर में में टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास जिप अध्यक्षा द्वारा की गयी।
इस अवसर पर जिप अध्यक्षा सुनिता देवी ने कहा कि जिला के हद में सभी क्षेत्र में विकास का काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनका फोकस जन सुविधाओं को क्षेत्र में पुरी तरह दुरुस्त करना है। शिलान्यास के अवसर पर समाजसेवी चितरंजन साव, पंचायत समिति सदस्य सूरजनाथ तुरी, वार्ड सदस्य महेश तुरी, मुन्ना तुरी, रमेश तुरी, बिहारी तुरी, सुखदेव तुरी, सुनील तुरी, रोहित तुरी, उमेश तुरी, विजय तुरी, सोनू तुरी, कृष्णा तुरी, आशा देवी, पनवा देवी, सीता देवी, सरिता देवी, फुटकी देवी, वीणा देवी, लीला देवी, शोभा देवी व् अन्य स्थानीय रहिवासी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply