रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत सचिवालय में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न विभागों के काउंटरों पर रहिवासियों ने योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निम्न योजनाओं के लिए, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग) मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड सुधार तथा नया राशन कार्ड, किसान पंजीकरण एवं फसल बीमा, मनरेगा जॉब कार्ड, विद्युत से संबंधित आवेदन, लाडली लक्ष्मी व् कन्या संबंधी योजनाएँ, स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड अपडेट,श्रम विभाग से श्रमिक पंजीकरण विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने मौके पर ही प्राप्त कई आवेदन को लेकर कार्यों का निपटारा भी किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जरूरतमंदो को योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही मिले। कहा कि आज खैराचातर पंचायत में जिस उत्साह से ग्रामीणों ने आवेदन जमा किए, वह इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएँ आमजनों तक पहुँच रही हैं। हमारा प्रयास है कि हर पात्र परिवार को उसकी अधिकारयुक्त योजना का लाभ मिले और किसी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
![]()













Leave a Reply