प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला प्रशासन के निर्देश पर तथा पेटरवार प्रखंड प्रशासन की देखरेख में सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर को प्रखंड के चार पंचायतों में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के क्रमशः अरजुआ, ओरदाना, उलगड्डा एवं घरवाटांड़ में सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित किए गये। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम ने चारों पंचायत सचिवालयों में पहुंचकर क्रमवार शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
बता दें कि, प्रखंड के हर विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गये थे।

जरुरतमंद ग्रामीण उपभोक्ता (महिला, पुरुष) यहां के प्रतिनियुक्त कर्मियों के समक्ष अपना आवेदन जमा किए। बीडीओ व् सीओ ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सौहार्दपूर्ण वारावरण में अप सभी प्रपत्र भरकर जमा करें। प्रखंड कर्मी व्यापक सहयोग करेंगे। थाना की ओर से थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, सीएचसी प्रभारी डॉ कुंदन राज सहित प्रखंड के अन्य अधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया, उप मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविकाएं, जल सहिया, सहिया, एएनएम, सीएचओ व् अन्य कर्मी सक्रिय दिखे।
.
![]()













Leave a Reply